
Deoghar: सदर अस्पताल में इलाजरत 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई है। वृद्ध को 27 नवंबर को बीमार हालत में इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया था।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया था। इलाज के क्रम में शनिवार को वृद्ध की मौत हो गई।

वृद्ध के पास से पहचान से संबंधित किसी तरह का दस्तावेज नहीं मिला है, इसलिए पहचान नहीं हो सकी।
फिलहाल शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।


