
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने राजेन्द्र पासी हत्या कांड उद्भेदन कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपियों में जेलू पासी उर्फ जितेन्द्र महथा साकिन लकड़ीगंज, पवन कुमार महथा साकिन अमगढ़ीया, अरविन्द कुमार महथा और सुधीर महथा साकिन लकड़ीगंज के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इनलोगों के पास से घटना में प्रयुक्त किये गये एक देशी पिस्टल, दो खोखा एक बाइक को जब्त किया है।

क्या है घटना
बताते चलें कि रिखिया थाना इलाके के अठमोरिया में रविवार की देर रात को मौसेरे भाई गोपाल पासी के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर लकड़ीगंज गावं निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र पासी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपरांत उसे देर रात को परिजनों ने इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लाया गया था। उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक के द्वारा बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन उसके मौत देर रात को ही रास्ते में हो गयी थी। इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी गोनवा देवी ने रिखिया थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसमें छह नामजद और 3-4 अज्ञात को आरोपी बनाया था। घटना के बाद से ही रिखिया पुलिस आरोपियों को दबोचने में जुट गयी। इस घटना में नामजद चार आरोपितों को पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के साथ घटना के 24 घंटे के अंदर ही दबोच लिया।


