
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के झोसागढ़ी मोहल्ला में स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने से घर में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घर वालों द्वारा आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसी बीच आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

जब तक अग्निशमन का वाहन पहुंचा तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। गिरीश स्वामी मनोज केसरी ने बताया कि अचानक पहले फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लगी उसके बाद वही बगल में रखें वाशिंग मशीन आग की चपेट में आ गया घर पूरा धुएं से भर गया।
घर के सभी लोग चिल्लाने लगे आसपास के लोग आवाज सुनकर वहां पहुंचे और आग बुझाने का कार्य किया। आग लगने के क्रम में ही घर में रखे गैस सिलेंडर को बाहर किया गया। जिससे बड़ी घटना टल गई।


