
Deoghar News : देवघर नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तीन वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम मोनू शेख है जो जामताड़ा जिले के करमाटांड़ का रहने वाला है।

बताते चलें कि 27 मार्च 2022 को नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला नगर के पुनि नागेन्द्र कुमार मंडल के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें कहा गया था कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी राम मंदिर रोड झोंसागढ़ी इलाके कुछ युवकों द्वारा ब्राउन सूगर की खरीद बिक्री की जा रही है।
उक्त सूचना सदलबल वे वहां पहुंचे और लालकोठी पुरनदाहा निवासी संजय कुमार चौधरी और राम मंदिर रोड निवासी अनुभव कुमार राउत को पकड़ लिया जबकि मौके पर मोनू शेख भागने में सफल रहा था।
दोनों युवकों के पास से पांच पुड़िया ब्राउन सूगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया था। दोनों ने पुछताछ में उक्त नशे की पुड़िया को मोनू शेख से 1100 रूपये प्रति पुड़िया खरीदने की बात कही थी।
करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद नगर पुलिस ने मोनू शेख को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।


