
Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के गजराजपुर इलाके में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला सहित दो युवक घायल हो गये। तीनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।

घायलों में देवीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी टिंकू कुमार दास, पिंकू कुमार दास और उसकी मां प्रमीला देवी के नाम शामिल हैं।

सभी इलाज कराने साथ में पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रमीला देवी अपने दोनों बेटों के साथ बाइक से जसीडीह थाना क्षेत्र में स्थित मायका जा रही थी।
उसी दौरान गजराजपुर के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक पर सवार तीनों मां बेटे को गंभीर चोट लग गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अन्य परिजनों को दिया। उपरांत परिजन घटनास्थल पहुंचे और सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है।



