
Deoghar : देवघर जिले के उत्पाद अधीक्षक देवघर के निर्देशानुसार अवैध शराब के चौर्य व्यापार के रोकथाम को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया।

छापामारी के क्रम में रिखिया थाना अंतर्गत लुटियातरी गांव में एक घर से अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

छापामारी के क्रम में अवैध शराब के निर्माण व चौर्य व्यापार में संलिप्त आरोपी मौके पर से गया। जिसे चिन्हित कर संबंधित के विरुध्द विधिसम्मत कार्रवाई करने मे विभाग जुट गया है।
छापामारी में अवैध विदेशी शराब 38.100 लीटर, अवैध स्प्रिट15 लीटर, विभिन्न ब्रांड के शराब के खाली बोतल 300 पीस, विभिन्न ब्रांड के शराब के कॉर्क और ढक्कन100 पीस, विभिन्न ब्रांड के लेबल स्टीकर (फ्रंट और बैक) 200 पीस, केरामेल 2 लीटर, खाली जार 70 पीस और खाली स्टील जार एक पीस जब्त किया गया।
छापामारी दल मे उत्पाद दरोगा मणिकांत सिंह सहित जवान शामिल थे।


