
Deoghar : बिहार में एनडीए की जीत पर खुशी मनाने के कारण गुस्से में आकर विरोध दल के समर्थकों ने कुल्हाड़ी से मारकर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सुनील दास और सुधीर दास सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर सुनील दास व सुधीर दास खुशी मना रहे थे। उन्हें खुशी मनाते हुए और नाचते हुए विरोधी दल के समर्थकों ने देख लिया। उन लोगों ने पूछा कि इतने खुश क्यों हो।
उन्हें शांत रहने को कहा। लेकिन जश्न मनाने के दौरान इन दोनों ने उनकी बात नहीं मानी। इसी बात पर गुस्से में आकर दूसरे गुट के लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी से उनके उपर वार कर दिया।
इस कारण उनके सिर, पैर व शरीर के अन्य भाग मं गंभीर चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए पहले कटोरिया सीएचसी ले जाया गया।
वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मारपीट की इस घटना को लेकर गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव बना हुआ है।


