
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए तीन अगस्त को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में तीन अगस्त को भी लगातार तेज हवा चलने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार काे मौसम के रुख को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन अगस्त 2024 को राज्य भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
वहीं राज्य में संचालित सभी प्रकार के विद्यालय (सरकारी एवं निजी) के 12वीं तक की कक्षाएं भी बंद रखने का निर्णय किया गया है।


