
Deoghar : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मृतक 36 वर्षीय राजेश राउत जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह गांव का रहने वाला था। घटना के संबंध बताया गया कि वह एफसीआइ गोदाम में मजदूर के तौर पर काम करता था।

बताया जाता है कि वह शुक्रवार की शाम को एफसीआइ से निकलकर नाश्ता के लिए जा रहा था। इस क्रम में एक बुलेट सवार ने उसे धक्का मार दिया। आरोप है कि बाइक सवार ने जानबूझकर उसे धक्का मारा है।

हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
उसके बाद उसे कुंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। वहीं हादसे के बाद लोगों ने बाइक व बाइक सवार को पकड़कर जसीडीह थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रहा है। मृतक का भाई जसीडीह थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि मृतक के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।
वह एफसीआइ में मजदूरी करता था। उसकी कमाई पर ही घर का सारा खर्च निर्भर करता था। उसकी मौत से पूरे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।


