Deoghar Mayor Election: झारखंड में लोकतंत्र के उत्सव का निर्णायक दिन आ गया है। 23 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनावों के लिए आज, शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया करीब पूरी हो चुकी है।

देवघर नगर निगम से मेयर पद के लिए रवि राउत ने बाजी मारी है। जनता ने रवि राराउत को देवघर का नया मेयर चुना है।

चौथे राउंड में रवि राउत ने बढ़त बनाई और तीन हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। रवि राउत की जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। रंग-गुलाल खूब उड़ रहे हैं। हालाँकि रवि ने समर्थको से शांतिपूर्वक जीत का उत्सव मनाने की अपील की है।
जीत के बाद रवि राउत ने कहा “देवघर की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद की जीत हैं, हमारे सभी युवा साथियों के अथक मेहनत और संघर्ष की जीत हैं। ईमानदार ,विकास और स्वच्छ प्रयासों की जीत हैं।आइए हम सभी मिलकर करेंगे ,देवघर का विकास, जहां होगा न्याय और समानता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सर्वांगीण विकास।”
उन्होंने कहा “सम्मानित हमारे देवघर के देवतुल्य जनता मालिकों, आप ने हमें अपना सेवक चुना हैं , आपकी सेवा दुगुनी ऊर्जा के साथ करूंगा। आप सभी शांति पूर्वक जीत का उत्सव मनाइए, सुरक्षित रहिए,आनंद लीजिए और हमें भरपूर आशीर्वाद दीजिए।”



