
Deoghar: बाबा नगरी अब देश के अन्य शहरो से ही नहीं विदेश से भी हवाई मार्ग के जरिये जुड़ने जा रहा है। 12 को देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अलावा प्रधानमंत्री करीब 25 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिसको लेकर झारखंड सरकार द्वारा भी मुकम्मल तैयारियां की जा रही है।

12 जुलाई को दोपहर एक बजे देवघर पहुंचेंगे। जिसको लेकर झारखंड में दो विशेष पदाधिकारी नियुक्त किये गए हैं। प्रभारी मुख्य सचिव अरुण सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन और पर्यटन सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए नियुक्त किया गया है। जो कार्यक्रम सम्बंधित निर्णय करेंगे।

प्रधानमंत्री देवघर में करीब 25 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिसमे रांची-जमशेदपुर नेशनल हाई वे 33 का उद्घाटन, हंसडीहा- महगामा फोर लेन सड़क का शिलान्यास, गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड का शिलान्यास, प्रसाद योजना के भवन का उद्घाटन भी शामिल है।
देवघर एयरपोर्ट झारखंड का दूसरा एयरपोर्ट होगा जो ऑपरेशनल होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।


