
Deoghar News : देवघर शहर के अंदर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए और जाम की समस्या से निजात पाने के लिए SP सौरभ के निर्देश पर वन वे सिस्टम लागू किया गया है।

इसके तहत फव्वारा चौक से जसीडीह और अन्य रास्तों के लिए जाने वाले टोटो, आटो व छोटी सवारी गाड़ी बजरंगी चौक से जैन मंदिर होते हुए दिनबंधु स्कूल के पास निकलेगी। व

हां से राज रेडियो मोड होते हुए स्टेशन रोड, स्मार्ट बाजार चौक, एलआइसी चौक होते हुए कचहरी रोड के रास्ते अपने गंतव्य की ओर चली जाएगी।
वहीं जसीडीह की ओर से आने वाली ये गाड़ियां थाना चौक से स्टेशन रोड होते हुए शनि मंदिर के सामने से राज रेडियो चौक पहुंचेगी। वहीं से दिनबंधु स्कूल चौक, जैन मंदिर होते हुए बजरंगी चौक से फव्वारा चौक की ओर चली जाएगी।
वहीं पटेल चौक से कोई गाड़ी कांग्रेस मोड व टावर चौक की ओर नहीं जाएगी। वहीं ये गाड़ियां मस्जिद रोड होते हुए आवाजाही करेगी।
वहीं थाना मोड, टावर चौक, राय कंपनी चौक, बजरंगी चौक के बीच आटो, टोटो व छोटी सवारी गाड़ियों का प्रवेश निषेध रहेगा।
बाजार के अंदर पहले से नो इंट्री जोन है यहां भी इन गाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है। वहीं निजी चार पहिया वाहनों का परिचालन पहले की तरह जारी रहेगा।


