
Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना इलाके के अघनुआ जंगल के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक युवक पर हत्या करने कि नियत से अंधाधुंध फायरिंग कर दिया।

इस घटना में 25 वर्षीय झालर गावं निवासी पंचयात समिति सदस्य पति विक्की राउत घायल हो गया। उसके दाहिने कान में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

घटना बुधवार कि सुबह 7 बजे के बीच बताई जाती है। उसे इलाज के लिए पहले मोहनपुर स्थित सीएचसी केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल विक्की रावत ने बताया कि वह सीमेंट लेने के लिए अघनुआ स्थित सुधीर यादव का दुकान बाइक से जा रहा था। उसी दौरान अघनुआ जंगल के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधी उसपर अंधाधुंन फायरिंग करने लगा।
उसी क्रम में उसके दाहिने कान में एक गोली लग गई। उसने अपराधियों के ऊपर अपने मोबाइल फेंक कर बगल के महिला के घर में घुस कर जान बचाई।
हो हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जूटे तब सभी अपराधी भाग निकले। घायल ने बताया कि अपराधियों ने करीब 10-12 राउंड फायरिंग किया।
बताया कि वह सभी अपराधियों को पहचानता है। घटना कि जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।



