Jamtara : जामताड़ा जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ एक बुजुर्ग ने दरिंदगी की है। घटना बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित कालाझरिया गांव की है।

आरोप है कि गांव के ही 59 वर्षीय बलराम सिंह ने मासूम आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की माता ने बिंदापाथर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कांड संख्या 16/26 दर्ज किया गया है।
प्रशासन पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। बच्ची को मेडिकल टेस्ट और इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश
इधर , घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम सिंह को हिरासत में लिया है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।
पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।



