
Deoghar News : एसपी सौरभ के आदेश पर व साइबर डीएसपी राजा मित्रा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र के भूरा स्थित जंगल से तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया।

जेल गए आरोपियों में इशाद अंसारी, फूल मोहम्मद साकिन कुमगाढ़ा थाना पालोजोरी, रुनझुन कुमार दास साकिन चोरमारा थाना सारठ के रहने वाले है।

इनके पास से 03 मोबाईल और पांच सिमकार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद ज़ब मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि ये सभी फर्जी फ्लिफकार्ट कस्टमर केयर पदाधिकारी बन कर लोंगो को ठगने का कार्य करते हैं।
छापेमारी टीम में पुनि हार्दियुस टोप्पो, पुअनि कुर्सीद आलम, पथरड्डा ओपी प्रभारी सहित जवान शामिल थे।


