
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट एवं छिनतई को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बिलासी टाउन चकाचक मंदिर के पास निवासी राधा देवी ने दर्ज कराया है।

मामले में अरविन्द यादव, प्रवीण यादव, साकिन डुमरिया थाना मोहनपुर, वर्तमान पता चकाचक मंदिर बिलासी, अंकित यादव, छोटी कुमारी, खुशुबू कुमारी और संयुक्ता रानी सभी बिलासी टाउन निवासी को आरोपी बनाया है।

कहा है कि सभी एक जुट होकर हरवै हथियार के साथ उसके घर में घूस गये। प्रवीण और अंकित यादव ने रड से उसके सिर में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं खुशबू कुमारी, संयुक्ता रानी और छोटी कुमारी ने उसके गले से सोने का चेन, सोने की अंगूठी और पांच हजार रूपया नकद छिन लिया।
उपरांत यह कह कर घर से गया कि तुम जमीन को छोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगें। मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।



