
Deoghar : हंसडीहा थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में गोइठावरण गांव निवासी शंभू नाथ टुडू ने बताया कि वह अपने भाई रमेश टुडू के साथ ईनारावरण से घर वापस लौट रहा था

उसी क्रम में तीव्र गति से आ रही एक वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपरांत स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर इलाज जारी है वहीं घटना की जानकारी हंसडीहा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।



