
Deoghar News : छत से गिरकर गंभीर रूप से घायलु हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम हरीशंकर सिंह है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के लोधरा गावं का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह छत पर रखे लकड़ी को उतारने गये थे। उसी क्रम में पैर फिसल गया और छत से नीचे गिर पड़े।
इस घटना में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गयी। घायल को पहले इलाज के लिये सरैयाहाट स्थित सीएचसी केन्द्र ले जाया गया।
जहां से उसे बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


