
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के करणीबाग सखुआ जंगल के पास दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को लेकर बीच बचाव करने गए एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक का नाम 40 वर्षीय कारू राउत है जो करनीबाग सखुआ जंगल का रहने वाला है। बताते चलें कि मृतक की बेटी की 7 नवंबर को शादी थी उसकी घर में तैयारी चल रही थी।

शनिवार की शाम को उसके घर के ही नजदीक दो गुटों के बीच मारपीट हो रही थी। आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकाला और बीच बचाव करने लगा।
इस दौरान भीड़ में से किसी ने उसे पर गोली चला दी। गोली उसके पेट के बाई ओर ऊपर में जा लगी। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
वैसे पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है जबकि दो संदिघ्द को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.


