
Deoghar News : विषपान करने से एक युवती की मौत हो गयी है। मृतका 23 वर्षीय निर्मला दास मूल रूप से पं. बंगाल के वर्धमान जिला के केतुग्राम थाना क्षेत्र के केचुनिया गांव की रहने वाली थी।

वह अपने पिता व अन्य लोगों के साथ देवघर सत्संग आयी थी। पिता बिरबल दास ने बताया कि उसकी 26 नवंबर को शादी होने वाली थी। पिछले दो दिनों से वह काफी चुपचाप रह रही थी।

इसी बीच मंगलवार को उसने कीटनाशक दवा खा लिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में बुधवार को उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने जहर क्यों खा लिया।
पुलिस ने स्वजनों से इस बारे में पूछताछ की है लेकिन वे भी स्पष्ट तौर पर कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
आशंका है कि ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है।


