
Deoghar : JAP-5, देवघर के प्रांगण में पुलिस संस्मरण दिवस-2025 परेड का आयोजन किया गया। इसमें शहीद पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की याद में पुलिस उपाधीक्षक, राजा कुमार मित्रा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा वाहिनी के शहीद स्मारक पर माला एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गयी।

पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर वर्ष 2024-25 में झारखण्ड राज्य में शहीद हुए एक पुलिसकर्मी आरक्षी सुनिल धान का नाम पढ़ा गया।

आरक्षी सुनिल धान झारखण्ड जगुआर में कार्यरत थे, जो 12 अप्रैल 2025 को पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ एक तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में शहीद हो गये थे।
यह खूंटी जिले के कर्रा थानाक्षेत्र के रहने वाले थे।
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर झासपु-5, देवघर के उन वीर शहीद पुलिसकर्मियों को भी याद किया गया, जिन्होने विधि व्यवस्था डियुटी के दौरान उग्रवादियों एवं अपराधियों का सामना करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है।
इस मौके पर निरीक्षक (स) अखिलेन्द्र कुमार सिंह, अनि (स) यशवंत कुमार सोय तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ पुलिस एशोसिएशन एवं पुलिस मेन्स एशोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


