
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहिया के पास जंगल झाड़ी में छापेमारी कर चार साइबर अरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जबकि एक किशोर को निरूद्ध किया गया।

जेल गये आरोपियों के पास से पुलिस ने 06 मोबाइल और 10 सिमकार्ड बरामद किया है। जेल गये साइबर आरोपितों में राहुल कुमार, अजीत दास साकिन सगरूबाद, श्रीराम महरा, चीतो दास गोबरशाला थाना सारठ का रहने वाला है।

बताया जाता है कि ये सभी साइबर आरोपित आम लोगों को गूगल पर अपना फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साइबर ठगी करने का कार्य करते थे।



