
Deoghar News : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव में चाय बनाने के दौरान एक व्यक्ति गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग की चपेट में आ गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी का नाम नरेश ठाकुर है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में जख्मी नरेश ठाकुर ने बताया कि वह घर में अकेला था और चाय बनाने के लिए गैस जलाने गया था।

उसी दौरान गैस के पाइप से गैस लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गयी और रसोई में फैल गया। वह आग की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हो हल्ला करने के बाद पड़ोस के लोग एवं परिजनों वहां पहुंचे और आग बुझाया गैस के सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। उपरांत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उसे इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया।
घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


