spot_img
spot_img

51 मामलों के तार एक ही Mobile Number से जुड़े, 20 आरोपितों को उठा ले गयी Police

आपके बैंक अकाउंट से अगर फ्रॉड तरीके से रकम की निकासी हुई है तो सबसे पहली आशंका यही है कि इसके पीछे झारखंड में सक्रिय साइबर क्रिमिनल्स का हाथ है।

Dhanbad: आपके बैंक अकाउंट से अगर फ्रॉड तरीके से रकम की निकासी हुई है तो सबसे पहली आशंका यही है कि इसके पीछे झारखंड में सक्रिय साइबर क्रिमिनल्स (cyber criminals) का हाथ है। ऐसे क्रिमिनल्स की तलाश में नई दिल्ली से साइबर क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने पिछले चार दिनों में झारखंड में कई जगहों पर छापामारी की है। झारखंड के धनबाद, रामगढ़ और जामताड़ा से अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को धनबाद से छह और इसके पहले 23 मार्च को रामगढ़ से छह साइबर क्रिमिनल पकड़े गए हैं। इन क्रिमिनल्स ने अलग-अलग लोगों के बैंक अकाउंट से लगभग 50 लाख रुपये उड़ाए हैं। 

दिल्ली स्पेशल सेल साइबर क्राइम ब्रांच की सात सदस्यीय टीम शुक्रवार को धनबाद पहुंची। टीम ने जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर साइबर ठगी के कुल 51 मामले दर्ज हैं। इन सभी 51 मामलों के तार एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े हैं। यह नंबर कॉमन है, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया गया है। दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने अब तक इस मामले में धनबाद से 6, जामताड़ा से 2 और सूरत से 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

यह मामला 50 लाख से अधिक का साइबर ठगी का बताया जा रहा है। दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस के मुताबिक यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की संभावना है। दिल्ली स्पेशल सेल की टीम में शामिल 50 अधिकारी धनबाद, जामताड़ा, मुंबई, कोलकाता और गुजरात में छापेमारी कर रही है।

दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच टीम के अफसर मनोज कुमार ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर बैंक अकाउंट से ऑनलाइन पैसे उड़ाने की कुल 51 शिकायतें दर्ज हैं। इन सभी मामलों में हर बार एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है। इनकी जांच के दौरान यह पाया गया कि फ्रॉड के ज्यादातर मामलों में जिन मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है, उनके लोकेशन झारखंड में हैं। हालांकि जांच के दौरान यह पाया गया है कि साइबर क्रिमिनल गैंग ने देश के कई शहरों में अपने कॉल सेंटर बना रखे हैं। झारखंड के अलावा सूरत, कोलकाता सहित सात शहरों में अलग-अलग टीमें छापामारी कर रही हैं।

सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि देश भर में कुल 7 टीमें अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है। अब तक धनबाद समेत अन्य राज्यों से 20 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल, 41 लाख की ठगी का मामला सामने आया।

धनबाद में शुक्रवार को साइबर सेल की टीम ने बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह से विनोद गोप और प्रमोद गोप को पकड़ा है। इसके बाद इनके चार अन्य साथियों को धनबाद के दूसरे इलाकों से गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा जामताड़ा से भी दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!