
Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के पास असंतुलित बाइक एक घर के दीवार से टकराया गयी. जिस कारन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया. जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है.

घटना के संबंध में लीला आश्रम के समीप के केमलासपुर निवासी पवन कुमार यादव के परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से अपने बाइक पर बैठकर भगवानपुर गया था.
इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक घर के दीवार में जाकर टकरा गया.
जिससे पवन कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम आप पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है


