देवघर।

फर्जी बैक अधिकारी बन कर लोगों को ठगने वाले 12 साईबर अपराधियों को देवघर पुलिस ने करौं और चितरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से अपराध में उपयोग किये जाने वाले कई संदिग्ध सामान बरामद किये गये हैं। प्रेस वार्ता को जानकारी देते हुए एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि इन साईबर अपराधी फर्जी बैक अधिकारी बनकर लोगों को चुना लगाते थे। एटीएम बंद होने एवं केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों को अपने झांसे मे लेकर एटीएम कार्ड नम्बर सी.वी.वी नम्बर ओटीपी लेकर रूपये ठगी करते थे।

एसपी ने बताया साइबर डीएसपी के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने तकनीकी सेल की सहायता से करौ थाना क्षेत्र के ग्राम करौ और चितरा थाना क्षेत्र के सोनातर गांव में छापेमारी की। विभिन थाना क्षेत्र से जग्रनाथ राणा,वैधनाथ राणा,दीना नाथ मंडल,प्रमोद रमानी,फंटुस रमानी,बंगलु कुमार दास,समीर महरा,महेन्द्र दास,मिथुन दास ,विमल कुमार दास,उमेश दास,रंजीत दास को गिरफ्तार किया गया।इस अपराधियों के पास से 32 मोबाइल सहित एक लैपटॉप ,41 सिम कार्ड, 06 एटीएम कार्ड, कई पासबुक और 05 मोटरसाईकिल बरामद किये गये है।एसपी ने कहा कि इस मामले में अन्य साइबर अपराधी भी शामिल हो सकते है।



