Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लातेसार गांव में कुएं में नहाने के क्रम में एक व्यक्ति की पानी में डूबने से हालत गंभीर हो गई.

जिसको इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा जांच के उपरांत रोहित कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया गया.

घटना के संबंध में मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया कि घर के पीछे खेत में एक कुआं है जहां पर नहाने के लिए रोहित गया था उसी क्रम में कुएं में कूदने के बाद रोहित पानी से ऊपर नहीं आ सका.
इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद रोहित को पानी से निकाल कर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में बीत गई है



