
Deoghar News : मोहनपुर थाना क्षेत्र के लीला आश्रम रेलवे ओवरब्रिज के पास पैदल चल रहे मजदूर को ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया.

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया. घटना के संबंध में मृतक सुनिल मुर्मू के भांजा अनिल हसदा ने बताया कि मृतक सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कारीकदो गांव का रहने वाला है.

वह प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए देवघर आता था, आज बिलासी टाउन में मजदूरी का काम कर शाम को घर जाने के लिए निकला तो लीला आश्रम के पास परिजन से मिलने के लिए जा रहा था.
उसी क्रम में पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. इसके बाद घायल को सदर अस्पताल लाया गया.
जहां पर जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया है. वहीं घटना को लेकर मोहनपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है


