
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में जेसीबी चालक का शव बरामद किया गया है। उसका सब एडवेस्ट्स के मकान में फांसी पर लटका पाया गया है।

मृतक का नाम सारवां थाना क्षेत्र के बधणी गावं निवासी 25 वर्षीय बबलू यादव है। वह बाबुपुर निवासी राजेश झा का जेसीबी चलाने का कार्य करता था। उसका शव बाबूपुर में ही राजेश झा के घर के दो तल्ला पर बने एडवेस्टस के घर में काले रंग का गमछी फांसी लगा मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। जिस कमरे में उसने फांसी लगाई थी वह अंदर से बंद था।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अशोक सिंह एवं कुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंची उसके बाद दरवाजा को तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया।
परिजनों को काफी समझाने बुझाने के उपरांत करीब चार घंटे बाद शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर कुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


