
Deoghar Cyber Crime News : सरकारी पदाधिकारी बनकर लोगों को चुना लगाने वाले दो साइबर ठगी के आरोपितों को साइबर थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपितों में जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के कझीयाटांड गांव निवासी श्रीकांत रमानी और इसी थाना क्षेत्र के ठेंगाडीह गां निवासी उमेश कुमार रमानी शामिल हैं।

इन आरोपितों को जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दोहरी जंगल से पकड़ा गया है। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे लोगों को सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन करते थे। वे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके बैंकिंग के बारे में जानकारी हासिल कर लेते थे।
उसके बाद उन लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस छानबीन में पता चला है कि ये शातिर साइबर ठग हैं और इनके मोबाइल नंबर व सिम कार्ड के खिलाफ पहले से साइबर ठगी की आनलाइन शिकायत दर्ज है।
छापेमारी दल में साइबर थाना के इंस्पेक्टर कृष्णदत्त झा, साइबर थाना के एसआइ मो. खुर्शीद आलम शामिल थे। पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


