
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के बंधा में 24 सितंबर की अहले सुबह 5.45 बजे दो अपराधियों ने गोली मारकर मन्नू राय को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसे लेकर घायल की पत्नी राधिका देवी ने मामला दर्ज कराया है।

मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। कहा है कि उसका पति अहले सुबह घर के सामने बैठा हुआ था। इस दौरान बीरेंद्र वर्णोंवाल तथा उसका एक अन्य साथी वहां पहुंचा। वीरेंद्र अग्रवाल ने अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर उसके पति को जान मारने की नीयत से गोली चल दिया।

इस घटना में उसके पति मनु राय गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने के बाद दोनों मौके पर से फरार हो गए।
मामले में संजय बरनवाल, वीरेंद्र बरनवाल, राजेश बरनवाल निवासी बेला बगान दुर्गाबाड़ी नगर थाना, दीपक गुप्ता संजीव बरनवाल दोनों बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र निवासी, मंटू सिंह, बादल सिंह साकिन बांदा थाना रखिया को आरोपी बनाया है। रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की धड़ पकड़ करने में जुड़ गई है।



