
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कुमैठा गांव में पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला देवघर महिला का थाना पहुंचा।

जहां पत्नी सीता देवी ने आवेदन देकर शिकायत की है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है और गंदी-गंदी गालियां देता है।

कहा है कि सोमवार कि रात को पति बीरबल राणा ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत देने वह महिला थाना पहुंची।
महिला थाना पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


