
Deoghar Breaking: झारखंड के देवघर जिले से बड़ी खबर है। दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक में डकैती की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक की है।

घटना के बावत बताया जा रहा कि करीब छह हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों में से एक ने हेलमेट और एक ने बुर्का पहन रखा था।

कर्मचारियों ने बताया कि ब्रांच में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने बंदूक की नोक पर तीन बैग नकदी लेकर फरार हो गए। गोल्ड भी लेकर जाने की सूचना है।
घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम और एसडीपीओमौके पर पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि लूटी गई रकम लाखों में हो सकती है, हालांकि पुलिस और बैंक प्रबंधन ने अभी तक कुल रकम या गोल्ड लूट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
इधर, घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


