
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाले एक युवती ने शादी का झांसा देकर लगातार चार-पांच साल शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज मामले में पीड़िता का कहना है कि चार-पांच वर्ष पूर्व युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी। इसके बाद उसने शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। उस दौरान पीड़ित नाबालिग थी। बाद में पीड़िता ने जब मामले की जानकारी आरोपित के स्वजनों को देने की बात कही तो उसने बालिग होने के बाद कानूनी रूप से शादी कर लेने की बात कही। बाद में जब पीड़िता 18 साल की हुई तो उसने शादी करने को कहा तो आरोपित बहाना बनाने लगा। लगातार बात को टालते देख पीड़िता ने जब थाना में मामला दर्ज कराने की बात कही तो सात मार्च को आरोपित का भाई ने उसे बुलाकर अपने घर ले गया। जहां परिवार के सभी सदस्यों ने गाली गलौज व मारपीट करने लगे।

बीच बचाव करने आई उसकी छोटी बहन के साथ भी मारपीट की गई। आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि उसकी छोटी बहन के साथ भी वही हाल करेगा , जो उसने उसके साथ किया। बाद में पीड़िता नगर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



