
Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरन के पास देवघर दुमका फोरलेन सड़क में काम कर रहे हैं एक इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का नाम 24 वर्षीय आशीष कुमार है।

वह बिहार के जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के बाघाखांड गावं का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह हिंडोलावरन के पास बन रहे ओवर ब्रिज में इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था।

इस दौरान उसे बिजली का जोड़ का झटका लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसके साथ काम कर रहे हैं अन्य कर्मियों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार कि देर शाम की बताई जाती है।
रविवार की सुबह परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही मोहनपुर थाना पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।



