
Deoghar Crime News : साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ देवघर पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत चार साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपितों में मूल रूप से दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी कुंदन मंडल वर्तमान में देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के खपचुंआ गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां रहकर साइबर ठगी का धंधा संचालित करता है।

वहीं पकड़े गए अन्य आरोपितों में जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के दुधानी गांव निवासी गुलाम अंसारी व ताजमूल अंसारी, जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी रामदेव महरा शामिल हैं। इनके पास से चार मोबाइल फोन व सात सिम कार्ड बरामद किया गया है।
बरामद मोबाइल व सिम के खिलाफ पहले से आनलाइन साइबर ठगी की शिकायत दर्ज है। इन आरोपितों को जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह स्थित जंगल से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपितों ने पुलिस पूछताछ के क्रम में बताया कि वे बैंक उपभोक्ताओं को भर्ती लिंक भेजते हैं। उन्हें अपने झांसा में ले लेते हैं।
उसके बाद जब लोग उक्त लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनके बैंक खाता से पैसा की अवैध निकासी कर ठगी का शिकार बनाते हैं। इसके साथ ही फोन पे और पे फोन का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को काल करते हैं।
उन्हें इनाम देने का झांसा देते हैं। बाद में इनाम देने के नाम पर ठगी का शिकार बनाते हैं।
छापेमारी दल में साइबर थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय, एसआइ खुर्शीद आलम शामिल थे। पूछताछ करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।



