
Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इस कड़ी में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में शिवलोक परिसर में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन किया गया।

साथ ही बाबा मंदिर की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम 08 बजे के बाद आकाश में देखने को मिले, जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की।

इसके अलावा ड्रोन शो के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़ी विभिन्न पौराणिक महत्व, श्रावणी मेला एवं ज्योतिर्लिंग से जुड़ी जानकारी को प्रदर्शित किया गया।
साथ ही शिवलोक परिसर में करीब 20 से 25 मिनट का ड्रोन शो का आयोजन किया गया।
इस दौरान नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।














