
Deoghar: देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित फुट ओवर ब्रिज में कतार में लगे दो श्रद्धालु आपस में किसी बात को लेकर भीड़ गए। अचानक एक श्रद्धालु ने मारपीट करना शुरू कर दिया।

इस घटना में यूपी प्रयागराज निवासी विवेक शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। फुट ओवर ब्रिज में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा झगड़े को शांत कराया गया और घायल को इलाज के लिए बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के बाद श्रद्धालु को छुट्टी दे दी गई है।

घायल श्रद्धालु ने बताया कि वह प्रयागराज से अपने परिवार के साथ बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए फुटओवर ब्रिज के माध्यम से जा रहा था। उसी क्रम में पीछे से श्रद्धालु बार-बार धक्का दे रहा थे। उसको मना करने पर बकझक शुरू हो गया और अचानक मारपीट शुरू कर दिया।
मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत बाबा मंदिर कंट्रोल रूम श्रद्धालुओं ने दी।


