
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के पटेल चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने चार जोड़ा युवक-युवती को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ लिया।

बताया जाता है कि नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटेल चौक स्थित एक होटल में कुछ युवक- युवती ठहरे हैं। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को दिन के 11 से 12 बजे के बीच पुलिस टीम उक्त होटल में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने उक्त होटल से छापेमारी कर चार जोड़ा युवक-युवती को हिरासत में लेेकर पुछताछ के लिये थाना ले आई। सभी युवक युवती नगर थाना इलाके के ही बताये जाते हैं।

शाम को सभी के परिजनों को थाना बुलाया गया और बांड बना कर छोड़ दिया गया।
बताते चलें कि जिस होटल से युवक- युवती को पकड़ा गया है उसमें पूर्व भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी है। कई बार उक्त होटल इस तरह के मामले सामने आ चूके हैं।


