
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके के बेलाबगान के रहने वाले एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत सांप काटने से हो गई। मृतक का नाम विजय दुबे है।

बताया जाता है कि वह बुधवार देर शाम को अपने घर के खटाल की सफाई कर रहा था। उसी क्रम में एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जब उसकी हालत गंभीर होने लगी तो परिजनों ने पहले इलाज के लिए देर रात को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया। उपरांत परिजन देवघर स्थित किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर चले गए।
बताया जाता है कि वहां से भी उसे रेफर कर दिया उपरांत परिजनों से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर सूचना मिलते ही बैद्यनाथ धाम आप पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


