spot_img
spot_img
होमझारखण्डझारखंड के सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूत करना है संगठन:...

झारखंड के सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूत करना है संगठन: श्याम रजक

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि झारखंड में संगठन को सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूत करना है। रजक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि झारखंड में संगठन को सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूत करना है। रजक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड के एक-एक कार्यकर्ता और नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव है। झारखंड में राजद कैसे बढ़े, कैसे मजबूत हो, इस पर हम सभी को काम करना है। झारखंड में पार्टी अच्छा काम कर रही है। इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि हमें मिलकर झारखंड में पार्टी को मजबूत करना है।

इस दिशा में सबको काम करना होगा। तभी हम अपने लक्ष्य को पा सकेंगे। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्रवक्ता मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!