
Deoghar: देवघर जिले के देवघर-दुमका मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा शोरूम के समीप एक बोलेरो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टोटो में धक्का मार दिया।

इस घटना में टोटो पर सवार मां -बेटी घायल हो गई। मामले की जानकारी किसी राहगीर ने एंबुलेंस सेवा 108 को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ कर्मचारी मौके पर पहुंचकर दोनों इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया।

इस संबंध में घायल महिला दुमका जिला के जामा थाना अंतर्गत दलही गांव निवासी विश्वेस्वरिया देवी ने बताया कि टोटो से मां बेटी समधी घर जा रहे थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना में बेटी मंजू देवी एवं स्वयं वह घायल हो गयी। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।


