
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के समीप ट्रैक्टर और ऑटो में टक्कर हो टक्कर हो गयी। इस घटना में एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में नेपाल के महोत्तरी जिला बलवा नगर निवासी राजदीप कापरी ने बताया कि वह परिवार के साथ बाबा धाम पूजा अर्चना करने के उपरांत ऑटो से बासुकीनाथ दर्शन के लिये जा रहे थे। घोरमारा के पास एक ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया।

इस घटना में राजदीप कापरी गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं ऑटो पर बैठे अन्य लोगों को हल्की-फुल्की छोटे आयीं। जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
इधर, सारवां थाना क्षेत्र के दोंदीया पहाड़ी के पास अनिंयत्रित होकर एक टोटो पलट गया। इस घटना में टोटो पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। देखने के बाद चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
घायल का नाम सुरेश यादव है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव का रहने वाला है। घायल सुरेश यादव ने बताया कि वह टोटो रिजर्व कर साढ़ू के घर बधनी गांव जा रहे थे।
उसी क्रम में टोटो पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में वह बुरी तरह से टोटो से दबाकर घायल हो गया। चालक को हल्की-फुल्की चोट आयी। स्थानीय लोगोंे की मदद से उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


