Ranchi: झारखंड में मौसम(Jharkhand Weather) का मिजाज एक बार फिर बदल(Change) हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Distubance), राजस्थान से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन(Cyclonic Circualtion In Rajasthan) और उत्तर से आ रही हवा (Notherly Wind) के कारण मौसम में बदलाव दिखेगा। झारखंड में ठंड से अभी राहत (cold will increase) नहीं मिलेगी।
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार से मौसम में बदलाव दिखने की संभावना है। नौ जनवरी से राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। शनिवार को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं।
नौ जनवरी को दोपहर बाद से रांची सहित पलामू, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, चतरा, रामगढ़ आदि कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आयेगी और ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।
झारखंड में 10 से 12 जनवरी तक अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।