
Deoghar : बुढई थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में बकरी द्वारा पत्ता खा जाने को लेकर मारपीट हो गई। पेड़ से पत्ता तोड़ने वाले और उनके परिजनों ने बकरी के मालिक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दिया।

इस घटना में पूजा देवी और एक बच्ची पायल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल पायल कुमारी ने बताया की मंगलवार की सुबह गांव में स्थित पेड़ से एक व्यक्ति पत्ता तोड़ रहा था।
उक्त पत्ते को उसकी बकरी खाने लगी। इसके बाद पत्ता तोड़ रहे व्यक्ति और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट एवं गाली गलोज करना शुरू कर दिया।
गावं वालों ने बीच बचाव किया उपरांत बाद घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी बुढई थाना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।



