
Deoghar: देवघर-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर बूढ़ई थाना क्षेत्र के तिलैया मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम की बताई जाती है।

मृतक का नाम 24 वर्षीय अनिल किस्कू है जो गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कुम्हारिया गावं का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से अपने एक साथी के साथ रविवार को जगदीशपुर फुटबॉल मैच देखने गया था। मैच देखने के बाद वह शाम को घर वापस लौट रहा था।

इस दौरान तिलैया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बूढ़ई पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
उपरांत देर रात को परिजन देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। सोमवार को पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


