
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ी इलाके से एक टाटा टिगोर एक्सएम कार चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कार के मालिक सलोनाटांड के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी संजीव कुमार पासवान ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 12 अगस्त को चालक चंदन सिंह नंदन पहाड़ स्थित अपने आवास में रखा था। वहीं से अज्ञात चोरों ने कार की चोरी कर ली। आवेदन लेकर नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।



