
Deoghar: देवघर जिले के नगर थाना में मोबाइल छिनतई को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला बरमसिया निवासी विनय कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह वीआईपी चौक स्थित इंडोर स्टेडियम कि ओर से गुजर रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचा और हाथ से मोबाईल छिन कर फरार हो गया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


