
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्थरचटी गांव में नाले के पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इस घटना में एक 65 वर्षीय की मौत हो गयी। मृतक का नाम मो मियां है।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के संबंध में मृतक के भाई अख्तर मियां ने बताया कि बुधवार की सुबह नाले का पानी निकासी को लेकर पाटीदार के साथ कहा सुनी हो रही थी। उसी दौरान अचानक पाटीदार ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना में मोहम्मद मियां घायल होकर जमीन पर गिर गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मोहनपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना को लेकर मोहनपुर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


