
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी स्टेट बैंक ट्रेनिंग सेंटर के सामने स्थित एक घर से दिनदहाड़े बैटरी की चोरी कर ली गई। बैटरी की चोरी कर ले जाते चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस मामले को लेकर नगर थाना में गृह स्वामी नागेश्वर दास ने आवेदन देकर शिकायत की है।

कहा है कि उसके घर में रखा बैटरी एक चोर ने चोरी कर टोटो में लाद कर भाग निकला। जो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी फूटेज में यह साफ दिख रहा है कि चोर बैटरी को लेकर टोटो चालक के साथ घर से निकल रहा है। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।



